ED ने डाली AAP सांसद के घर रेड, मनीष सिसोदिया भड़के

Enforcement Directory

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

ED यानि प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के जालंधर स्थित घर पर रेड कर दी. इस रेड की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है.’

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, “आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है. पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला. लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में लगी हुई हैं. आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे. लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!