चुनावी राज्य में ED की रेड, इस मामले में हो रही कार्रवाई

Enforcement Directory

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

रांची | बांग्लादेशियों की घुसपैठ और महिलाओं की तस्करी का रैकेट चलाकर अवैध तरीके से कमाई और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 ठिकानों पर एक साथ रेड की. ED की टीमें रांची के बरियातू स्थित होटल स्काईलाइन, आश्वी डायग्नोस्टिक और कई अन्य ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. झारखंड और पश्चिम बंगाल के अन्य शहरों में भी छापेमारी की सूचना है.

रांची के बरियातू थाने की पुलिस ने जून महीने में एक होटल से बांग्लादेश की तीन लड़कियों को पकड़ा था. इनके पास न तो वीजा था न पासपोर्ट. इन्हें कथित तौर पर देह व्यापार कराने के लिए लाया गया था.

FIR के अनुसार, बांग्लादेश की रहने वाली लगभग 21 साल की युवती को एक अन्य लड़की की मदद से कोलकाता लाया गया था. 31 मई की आधी रात को निजी एजेंटों की मिलीभगत से युवती को जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से बांग्लादेश सीमा पार कराई गई थी.

जांच में पता चला था कि बांग्लादेशियों को बगैर पासपोर्ट या नकली कागजात के जरिए पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड तक में घुसपैठ कराने में एक पूरा नेटवर्क सक्रिय है और इस मामले में बड़े पैमाने पर पैसे का खेल हो रहा है.

इस FIR के आधार पर ED ने 16 सितंबर को पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करते हए जांच शुरू की है. अब इसी मामले में जांच बढ़ाते हुए एजेंसी ने छापेमारी शुरू की है.

ED को सूचना मिली है कि कई एजेंटों की मदद से बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ कराई जा रही है और उन्हें भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए पैसे लेकर फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!