अलमारी में भरे मिले नोटों के बंडल, ईडी की छापेमारी से हड़कंप
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
अलमारी में भरे मिले नोटों के बंडल, ईडी की छापेमारी से हड़कंप….
प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. जांच एजेंसी ने ओडिशा के गंजाम जिले में बीजू जनता दल (BJD) के जिला उपाध्यक्ष और ठेकेदार हृषिकेश पाढ़ी के आवास पर छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर की अलमारी नोटों के बंडल से भरी हुई मिली. इतना धन एक साथ देखकर ईडी अधिकारी हैरान रह गए.
पाढ़ी से जुड़े मामलों की जांच के तहत गंजाम जिले में करीब 20 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई. ईडी की टीमों ने बेरहामपुर शहर के बिजीपुर, लांजीपाली, जयप्रकाश नगर और न्यू बस स्टैंड के आसपास के इलाकों में कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया.

यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के सिलसिले में की गई. इस मामले में हृषिकेश पाढ़ी और उनके सहयोगियों के नाम सामने आए हैं. हालांकि, जब्त की गई नकदी के स्रोत को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
Hindi Post Dot In
