दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
सांकेतिक तस्वीर | हिंदी पोस्ट
नई दिल्ली | दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किये गए.
स्थानीय समय के अनुसार दोपहर बाद लगभग 4:10 बजे भूकंप के झटके आते ही लोग अपने घरों से भागकर बाहर निकल आए. लोगों ने बताया कि उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी. भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद बताया जा रहा है. रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही धरती हिली, लोग बाहर की ओर भागे.
Earthquake of Magnitude:3.1, Occurred on 15-10-2023, 16:08:16 IST, Lat: 28.41 & Long: 77.41, Depth: 10 Km ,Location: 9km E of Faridabad, Haryana, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/bTcjyWm0IA @KirenRijiju @Dr_Mishra1966 @moesgoi @Ravi_MoES pic.twitter.com/gG5B4j3oBs
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 15, 2023
