दिल्ली और अन्य राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके

Earthquake
The Hindi Post

दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज हुई है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 थी. भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था.

भूकंप 11 सितम्बर को दोपहर 12:58 बजे आया. इसका केंद्र धरती से 33 किलोमीटर गहराई में था. फिलहाल जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में होने के करण इस्लामाबाद और लाहौर में झटके महसूस हुए.

इधर भारत में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में झटके महसूस हुए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!