एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के बताया आतंकवाद का केंद्र, संयुक्त राष्ट्र महासभा में बजने लगी तालियां, देखें VIDEO

S Jaishankar 2 (1)

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

वाशिंगटन | संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपना संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना पड़ोसी देश को जमकर लताड़ा. जयशंकर ने जब पाकिस्तान को फटकार लगाई तब UNGA हॉल में तालिया बजने लगी.

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत “भारत की जनता की ओर से नमस्कार” करके की.

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में उपस्थित लोगों की तालियों के बीच कहा, “भारत आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है क्योंकि उसका पड़ोसी देश वैश्विक आतंकवाद का केंद्र रहा है.”

विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, “पड़ोसी मुल्क की सीमा पार से हुई बर्बरता का सबसे ताजा उदाहरण इस साल अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या है.”

इसके बाद विदेश मंत्री ने कहा, “भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया और आतंकवाद के आकाओं और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया.” भारत ने आगाह किया कि जो लोग आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों का समर्थन करते हैं उन्हें पता चलेगा कि यह उन्हें ही काटेगा.

उन्होंने कहा, “उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में उपस्थित लोगों की तालियों के बीच कहा, “भारत आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है क्योंकि उसका पड़ोसी देश वैश्विक आतंकवाद का केंद्र रहा है.”

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!