सेल्फी के बहाने नजदीक आए और सिर में मारी गोली, इस कुख्यात गैंग ने ली कबड्डी प्लेयर के कत्ल की जिम्मेदारी, दस दिन पहले ही हुई थी शादी……
कबड्डी खिलाड़ी दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की फाइल फोटो / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
सेल्फी के बहाने नजदीक आए और सिर में मारी गोली, इस कुख्यात गैंग ने ली कबड्डी प्लेयर के कत्ल की जिम्मेदारी, दस दिन पहले ही हुई थी शादी……
मोहाली के गांव सोहाना में बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. यहां कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी प्लेयर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उन्हें सिर में गोलियां मारी गईं.
इस हत्या की जिम्मेदारी पंजाब के कुख्यात बंबीहा गैंग ने ली है. गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दावा किया है कि उन्होंने ही राणा बलाचौरिया की हत्या की है. पोस्ट में कहा गया है कि यह हत्या सिद्धू मूसेवाला की मौत का बदला है.
राणा बलाचौरिया मूल रूप से बलाचौर (पंजाब) के रहने वाले थे. वह पिछले कुछ समय से मोहाली में रह रहे थे. दस दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी. आज उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा.
सोमवार शाम सोहाना के सेक्टर-82 मैदान में कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था. राणा जालंधर के शकरपुर की टीम के मैनेजर थे. वह टूर्नामेंट में दो टीमें लेकर आए थे. इस दौरान हमलावर उनके पास सेल्फी लेने के बहाने आए. इसके बाद उन्होंने अचानक राणा के सिर में गोलियां मार दी.
बताया जा रहा है कि हमलावर 3 से 4 की संख्या में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए.
कुछ लोगों का कहना है कि हमलावर बोलेरो गाड़ी से आए थे.
Under @BhagwantMann govt, Punjab’s law and order has hit a new low.
Firing during the Mohali Kabaddi Cup in Sohana, which claimed the life of player Rana Balachouria, exposes the complete collapse of governance. When gunshots ring out at public sports events, it’s a clear sign… pic.twitter.com/4vZ1HovN87
— Pargat Singh (@PargatSOfficial) December 15, 2025
मोहाली के एसपी हरमनदीप सिंह हंस ने मीडिया को बताया कि इसकी बंबीहा गैंग के साथ रंजिश थी. इसका बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल से कोई झगड़ा था. उन्होंने कहा कि पूरी घटना की गहनता से जांच की जा रही है.
सोहाना और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का साइबर सेल उस आईपी एड्रेस को ट्रेस कर रही है जिससे सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट डाला गया है. इससे यह पता चलेगा कि राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट कहां से की गई थी और किसने की थी.
बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा है कि आज जो मोहाली में कबड्डी कप में राणा बलाचौरिया का कत्ल हुआ है उसकी जिम्मेदारी मैं डोनीबल, शगनप्रीत, मोहब्बत रंधावा, अमर खब्बे, प्रभदासुवाल और कौशल चौधरी लेते हैं.
पोस्ट में आगे आगे लिखा है कि राणा हमारे एंटी जग्गू और लॉरेंस के साथ दोस्ती रखता था. इसने सिद्धू मूसेवाला के कातिल को रहने के लिए जगह दिलवाई थी और खुद उन्हें संभाला था. आज राणा को मारकर हमने अपने भाई सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया है. यह काम हमारे भाई मक्खन अमृतसर और डिफॉल्टर करण ने किया है. बाकी आज से सभी प्लेयरों और उनके माता-पिता को एक विनती है कि कोई भी जग्गू और हैरी की टीम में न खेले. वर्ना रिजल्ट ऐसे ही मिलेगा. हमें कबड्डी से कोई एलर्जी नहीं. बस जग्गू और हैरी की कबड्डी में कोई दखल अंदाजी नहीं चाहिए. वेट एंड वॉच.
पोस्ट के अंत में गोपी घनश्यामपुरिया ग्रुप, मंघनश्यामपुर, दविंदर बंबीहा ग्रुप, पवन शकील, राणा बाई, आफरीदी तूत, मनजोत सिद्धू एचआर और राणा कंदोवाल के नाम लिखे हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
