प्रधानमंत्री आवास के ऊपर उड़ता दिखाई दिया ड्रोन, मामले की जांच में जुटी पुलिस

drone aerial-view-1866742_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर सामने आई है. सोमवार तड़के नई दिल्‍ली में लोक कल्‍याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में एक ड्रोन उड़ता देखा गया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास के पास एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने सुबह करीब 5 बजे ड्रोन को नो फ्लाइंग जोन में उड़ते देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डिटेल्स शेयर करते हुए कहा कि नई दिल्ली जिला नियंत्रण कक्ष को प्रधान मंत्री आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी.

अधिकारी ने कहा, “आस-पास के इलाकों में गहन तलाशी ली गई, लेकिन ऐसी कोई चीज नहीं मिली.”

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम) से भी संपर्क किया गया, उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली.

दरअसल पीएम आवास नो फ्लाइंग जोन के तहत आता है. ऐसे में पुलिस इस जांच में जुटी है कि आखिर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन कैसे पहुंचा.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!