खीरा खाने से पहले देख लें ये वीडियो! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ‘पेंट’ की हुई ककड़ी?
खीरा खाने से पहले देख लें ये वीडियो! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ‘पेंट’ की हुई ककड़ी?
सोशल मीडिया पर मिलावटखोरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने आम जनता के बीच दहशत पैदा कर दी है. अक्सर पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में मिलावट की खबरें आती हैं लेकिन इस बार मामला सेहत के लिए गुणकारी माने जाने वाले खीरे से जुड़ा है. वायरल वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां एक महिला विक्रेता छिले हुए खीरों को आकर्षक और ताजा दिखाने के लिए उन्हें रासायनिक हरे रंग के घोल में डुबोती नजर आ रही है.
ताजगी के नाम पर जहर का खेल
वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि छिलने के बाद खीरे जो स्वाभाविक रूप से सफेद दिखते हैं, उन्हें गहरा हरा रंग देने के लिए कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस ‘रंगाई’ के बाद खीरे दिखने में अधिक ताजे और लुभावने लगने लगते हैं. यह यात्रियों को भ्रमित करने का एक खतरनाक तरीका है. हालांकि, वीडियो को बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है.
Jo log train mein kheera khate yeh bol ke ki yeh isme koi milawat nahi hai pic.twitter.com/tSuXu0EFh8
— Trends Catchers (@Trendscatcherss) May 8, 2026
जनता का आक्रोश और चिंता
इस वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजन्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “अब रेलवे स्टेशन के आसपास खीरा खाना भी सेहत के लिए जोखिम भरा हो गया है.” वहीं अन्य लोगों का कहना है कि यह केवल व्यापारिक धोखाधड़ी नहीं, बल्कि लोगों की सेहत के साथ किया जाने वाला सीधा खिलवाड़ है.
जागरूक नागरिकों ने प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) से इस मामले की तुरंत जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि सार्वजनिक स्थलों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके.
Hindi Post Dot In
