नॉर्वे के प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा पत्र, कह डाली यह बात
फोटो: आईएएनएस
नॉर्वे के प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा पत्र, कह डाली यह बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा लगातार चर्चा में बनी हुई है. उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र भी लिखा है. ट्रंप का कहना है कि नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के नियंत्रण में है और यह सम्मान उन्हें मिलना चाहिए.
उन्होंने अपने पुराने दावे को भी दोहराया. उनका कहना है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवा था.
मियामी में कॉलेज फुटबॉल चैम्पियनशिप मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध रुकवाकर लाखों लोगों की जान बचाई है और संभव है कि जल्द नौवां युद्ध भी रुकवाएं.
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्तियां हैं और उन्होंने दोनों के बीच संघर्ष टलवाने में अहम भूमिका निभाई थी. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दस लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है.
उन्होंने कहा कि उन्हें नोबेल की परवाह नहीं लेकिन लोगों की जान बचाना जरूरी है. ट्रंप ने यह भी बताया कि मारिया मचाडो (वेनेज़ुएला की विपक्ष की नेता) उन्हें (ट्रंप) को इस पुरस्कार का हकदार मानती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नोबेल बोर्ड पर नॉर्वे का प्रभाव है.
ट्रंप अब तक लगभग 80 बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा कर चुके हैं, जबकि भारत तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार करता रहा है.
Hindi Post Dot In
