बेजुबान से महिला ने क्रूरता की हद पार की, लिफ्ट में पटक-पटक कर बेरहमी से ली जान, CCTV फुटेज देख लोगों में उबाल
फोटो: आईएएनएस
बेजुबान से महिला ने क्रूरता की हद पार की, लिफ्ट में पटक-पटक कर बेरहमी से ली जान, CCTV देख लोगों में उबाल
बेंगलुरु | बेंगलुरु के बगलूर स्थित एक अपार्टमेंट से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू कामगार महिला ने पिल्ले की बेहरमी से जान ले ली. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है जिसे देखकर लोगों में भारी नाराजगी है. यह मामला बगलूर थाना क्षेत्र का है.
आरोपी महिला का नाम पुष्पलता है. उसे पालतू पिल्ले की देखभाल के लिए रखा गया था. डॉग ओनर राशि पुजारी ने पुष्पलता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला जब पिल्ले को टहलाने जा रही थी तभी लिफ्ट के अंदर उसने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया. इसके बाद वह पट्टे से खींच कर जानवर के शव को ले गई. यह अमानवीय घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. यह घटना 31 अक्टूबर को हुई थी पर इसके बारे में हाल ही में पता चला.
पिल्ले को मारने के बाद पुष्पलता ने एक झूठी कहानी गढ़ी. उसने कहा कि पिल्ला लिफ्ट से बाहर आते समय गलती से गिर गया था. हालांकि जब डॉग ओनर ने सुरक्षाकर्मियों से इस घटना के बारे में पूछताछ की तो उन्हें ऐसी जानकारी मिली जिससे संदेह पैदा हुआ.
जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो मेड (घरेलू कामगार महिला) की हरकत का पता चला. पुष्पलता के खिलाफ बागलूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है.
पशु कल्याण कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है. वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
