घरेलू एलपीजी हुई महंगी, आज से नए रेट हुए लागू
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
घरेलू एलपीजी हुई महंगी, आज से नए रेट हुए लागू, BIG NEWS
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगना तय है. केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलिंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला सिलिंडर अब 913 रुपये के बजाय 942 रुपये में मिलेगा. संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं.
पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है. इससे घरेलू बजट बिगड़ना तय है.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने X पर पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद 7 जून 2026 से इसके दाम ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गए हैं.”
#BREAKING: The price of a 14.2 kg domestic LPG cylinder in Delhi has been increased by ₹29, rising from ₹913 to ₹942 with effect from June 7, 2026. pic.twitter.com/jKvnn6vom5
— IANS (@ians_india) June 6, 2026
Hindi Post Dot In
