डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

Dimple Yadav (1)

फोटो: फेसबुक/डिंपल यादव

The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह यादव सांसद थे. पिछले महीने उनका निधन हो गया और मैनपुरी सीट रिक्त हो गई. इस कारण ही इस सीट पर उपचुनाव करवाने की जरुरत पड़ी है.

सूत्रों के अनुसार, यादव परिवार चाहता था कि तेज प्रताप यादव मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ें क्योंकि उन्होंने 2014 में उपचुनाव में यहां से जीत हासिल की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों से, जब से मुलायम सिंह अस्वस्थ थे, तब से तेज प्रताप ही इस निर्वाचन क्षेत्र को देख रहे थे.

इस बीच, सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि डिंपल यादव उम्मीदवार के रूप में मैनपुरी सीट से रिकॉर्ड मतों से जीतेगी.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!