क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का अपमान किया ?, कांग्रेस ने दिया जवाब
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फाइल फोटो (आईएएनएस)
क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का अपमान किया ?, कांग्रेस ने दिया जवाब
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय (AICC) में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर छिड़े राजनीतिक विवाद पर कांग्रेस ने स्थिति स्पष्ट की है. पार्टी ने साफ किया है कि इस घटना का राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान से कोई सरोकार नहीं है.
समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण संस्करण गाया जा रहा था. इसी बीच सामने आए एक वीडियो में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी – पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बातचीत और कुछ इशारे करती दिखाई दीं जिसे लेकर भाजपा और अन्य आलोचकों ने सवाल खड़े किए है.
Sonia Gandhi appeared visibly irritated as the full version of Vande Mataram was played. 🇮🇳
A song that has inspired India’s freedom struggle for generations should be a moment of pride, not discomfort.
Vande Mataram! 🇮🇳#VandeMataram #SoniaGandhi #India #Patriotism pic.twitter.com/C6psnfLW4F
— Sunanda Acharya (@Sunanda_Iam) August 15, 2026
कांग्रेस का स्पष्टीकरण
विवाद गहराने के बाद कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि बैकग्राउंड में हो रही हलचल के बीच सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही थीं.
पार्टी के अनुसार, खरगे जी वरिष्ठ नागरिक हैं और काफी देर से खड़े थे. हाल ही में प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान भी उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था और उन्हें बीच में ही ले जाना पड़ा था.
Delhi: On the viral video of CPP Chairperson Sonia Gandhi singing Vande Mataram, BJP National Spokesperson R.P. Singh says, “It is evident that she is irritated about why Vande Mataram is being sung and why the entire Vande Mataram is being sung. In fact, they can go to any… pic.twitter.com/wgN7ClRXxD
— IANS (@ians_india) August 15, 2026
कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि जिस वक्त सोनिया गांधी कार्यकर्ताओं को कुर्सी लाने का निर्देश दे रही थीं ठीक उसी समय ‘वंदे मातरम’ शुरू हो गया था. उनके इशारे का राष्ट्रगीत से कोई लेना-देना नहीं था और वह स्वयं भी सम्मानपूर्वक राष्ट्रगीत गा रही थीं.
भाजपा का तीखा हमला
दूसरी तरफ, भाजपा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर कड़ा प्रहार किया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए सोनिया गांधी पर निशाना साधा और सवाल किया कि उन्हें ‘वंदे मातरम’ से इतनी आपत्ति क्यों है. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रगीत के गायन के दौरान कथित तौर पर नाराजगी जताई गई और इसे रोकने का प्रयास किया गया.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
