धीरेंद्र शास्त्री की तबियत नहीं दे रही साथ, पदयात्रा के दौरान अचानक चक्कर आ गया, सड़क पर …..

faint dhirendra shastri

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर अचानक चक्कर आ गया / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का गुरुवार को 7वां दिन रहा. यात्रा आज यूपी में दाखिल हो गई. मथुरा पहुंचने से पहले लगातार दूसरे दिन धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ गई. यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर उन्हें अचानक चक्कर आ गया. वे सड़क पर ही लेट गए.

आसपास मौजूद भक्तों ने उन्हें संभाला और गमछे से हवा की। थोड़ी देर लेटे रहने के बाद धीरेंद्र शास्त्री उठकर बैठे। अचार के साथ पराठा खाया. फिर थोड़ा आराम करने के बाद अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। इससे पहले, बुधवार को भी उन्हें बुखार आ गया था. डॉक्टरों ने उनका चेकअप कर दवा दी थी.


The Hindi Post
error: Content is protected !!