धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली हत्या की धमकी, एक गिरफ्तार

Dhirendra Shastri 2 (1)
The Hindi Post

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने कहा, “धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हमने अनस अंसारी को गिरफ्तार किया है. अनस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर शास्त्री को धमकी दी थी.”

धमकी देने के संबंध में हाफिजगंज पुलिस स्टेशन (बरेली) में एक FIR दर्ज की गई है. यह FIR एक हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता की शिकायत के बाद दर्ज हुई है. प्रथिमिकी में इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट का जिक्र किया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!