DGCA की कार्रवाई: गो फर्स्ट पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानिए इसकी वजह
Photo: IANS
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने गो फर्स्ट एयरलाइन पर दस लाख का जुर्माना लगाया हैं.
दरअसल, 9 जनवरी को गो फर्स्ट एयरलाइन्स का एक विमान, 55 यात्रियों को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर छोड़ कर दिल्ली के लिए उड़ गया था. इसी घटना का संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने गो फर्स्ट एयरलाइन पर अब 10 लाख का जुर्माना लगाया हैं.
इससे पहले, विमानन नियामक ने गो फर्स्ट के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में पूछा गया था कि उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए.
अधिकारियों ने कहा कि गो फर्स्ट ने नोटिस का जवाब 25 जनवरी को सौंपा.
एयरलाइन कंपनी के जवाब के मुताबिक, विमान में यात्रियों की बोर्डिंग के संबंध में टर्मिनल समन्वयक (टीसी), वाणिज्यिक कर्मचारियों और चालक दल के बीच संचार और समन्वय की कमी थी जिसके चलते यह घटना हुई.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
