डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को भेजा कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में जवाब दे वरना….

Indigo Airlines ChatGPT Image Dec 6, 2025, 11_50_36 PM (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. फ्लाइट्स में देरी या उनका रद्द होना, ऑपरेशनल चूक आदि को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है. उनसे जवाब मांगा गया है.

नियामक (DGCA) ने इंडिगो के सीईओ से फ्लाइट कैंसिलेशन, लंबे डिले, पासेंजर्स की परेशानी और एयरलाइन (इंडिगो) की लगातार बिगड़ती ऑपरेशनल स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने का आदेश दिया है. DGCA ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़े दंडात्मक कदम उठाए जा सकते हैं.

बता दे कि पिछले चार से दिनों से इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं. इसके चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं. कई यात्रियों ने रात भर एयरपोर्ट पर इंतजार किया तो कुछ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.

वही DGCA ने नोटिस में पूछा है कि इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द होने के पीछे असल कारण क्या हैं?, यात्रियों के हित में एयरलाइन ने क्या वैकल्पिक व्यवस्था की? और स्थिति को सामान्य करने के लिए कौन–कौन से कदम उठाए जा रहे हैं?

दूसरी तरफ इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट के स्टेटस को ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जरूर जांच लें.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!