भोपाल में शराब की तलब मिटाने तीन भाइयों ने सैनिटाइजर पीया, सभी की मौत

hand-sanitizer-5005696_640

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब की तलब कुछ इस तरह तीन भाइयों को लगी कि उन्होंने सैनिटाइजर ही पी लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन भाई — पर्वत अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार और पूरा अहिरवार शराब के आदी थे। वे शादीशुदा थे और अपने बच्चों के साथ अलग-अलग रहते थे। एक भाई राम प्रसाद जहांगीराबाद में रहता था, वहीं दो भाई हम्माली का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को पूर्णबंदी थी और उन्हें शराब नहीं मिली। वह सोमवार को 5 लीटर सैनिटाइजर की केन लेकर आए और अपनी तलब मिटाने की कोशिश की। सेनीटाइजर एल्कोहल वाला था, इसलिए उन्हें संभावना थी कि यह उन्हें नशा देगा, मगर पीने के बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, भूरा और पर्वत फुटपाथ पर मिले। भूरा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि पर्वत की फुटपाथ पर लाश मिली। वहीं तीसरे भाई राम प्रसाद का जिंसी क्षेत्र के एक कमरे में शव मिला।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भदौरिया के अनुसार, तीनों भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। 5 लीटर की सैनिटाइजर की कुप्पी भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यही लग रहा है कि उनकी मौत सैनिटाइजर के पीने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी राजधानी में तीन लोगों की सैनिटाइजर पीने से मौत हो चुकी है। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग देवर ने अपनी भाभी और उसके रिश्तेदार के साथ सैनिटाइजर का नशा किया था जिससे तीनों की मौत हो गई थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!