प्रयागराज में डिप्टी CMO की होटल के कमरे में लाश मिली, सुसाइड की आशंका
प्रतीकात्मक इमेज (हिंदी पोस्ट)
प्रयागराज | प्रयागराज के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) सुनील कुमार जिले के एक होटल में मृत मिले. उन्होंने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी. उनका शव होटल के कमरे में मिला.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को कुमार ने होटल का कमरा बुक किया था. इसके बाद सोमवार सुबह काफी देर तक वो कमरे से बाहर नहीं आए.
होटल विठ्ठल के एक कर्मचारी ने उस कमरे का दरवाजा खटखटाया जिसमें सुनील कुमार रुके हुए थे पर अंदर से कोई जवाब न आया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. जब इस कमरे का दरवाजा खोला गया तो पुलिस ने डिप्टी CMO के शव को देखा.
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया हैं.
46 वर्षीय कुमार वाराणसी के रहने वाले थे. उनकी देखरेख में प्रयागराज में टीकाकरण अभियान चलाया गया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
