‘डेंगू वैक्सीन महत्वपूर्ण, पहले चरण का ट्रायल हुआ पूरा’

mosquito-gb30b8135d_640
The Hindi Post

नई दिल्ली | भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि डेंगू वैक्सीन एक ‘महत्वपूर्ण एजेंडा’ बन गया है और सरकार इसके (डेंगू वैक्सीन) विस्तृत ट्रायल्स (परिक्षण) पर काम कर रही हैं।

मौज़ूदा कोविड-19 स्थिति पर एक प्रेस वार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “डेंगू का टीका (वैक्सीन) एक बहुत ही महत्वपूर्ण एजेंडा है। हम इसे बहुत सावधानी से देख रहे हैं। कुछ डेंगू स्ट्रेन हैं, जिन्हें लेकर भारत में कुछ कंपनियों को लाइसेंस दिया गया है। इनमें से कई कंपनियों ने विदेश में अपना पहला चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम डेंगू के टीके के साथ और अधिक कठोर परीक्षण की योजना बना रहे हैं।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!