पहिये में फंसी लड़की और U-Turn लेती कार, दिल्ली में हुई दर्दनाक घटना का CCTV फुटेज आया सामने

Sultanpuri
The Hindi Post

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार रात को एक चौंकाने वाली घटना में 23 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी. इस घटना में लड़की की मौत हो गई थी. इसके बाद कार सवार लड़के लड़की के शव को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते ले गए. दरअसल, लड़की कार में फंस गई थी.

युवकों को गाड़ी रोकनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. लड़की की दर्दनाक मौत हुई. पुलिस ने कहा कि मौके पर निरीक्षण करने पर पता चला कि दुर्घटना के बाद लड़की कार के पहियों में फंस गई थी और वह काफी दूर तक घिसटते चली गई.

इस घटना से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए है. अब गाड़ी का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में कार को कंझवाला इलाके में यू-टर्न लेते हुए देखा जा सकता है. गाड़ी के नीचे महिला का शव दिखाई दे रहा है.

सीसीटीवी 3 बजकर 34 मिनट का है. नए सीसीटीवी फुटेज में मारुति बलेनो कार दिल्ली के कंझावला रोड के लाडपुर गांव में एक सड़क पर यू-टर्न लेते हुए दिख रही है.

यह पूरी घटना तब हुई जब 23 वर्षीय युवती स्कूटी से अपने घर जा रही थी. पहले कार ने उसकी स्कूटी में कथित तौर पर टक्कर मारी ओर फिर उसको सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग चार किलोमीटर तक कथित तौर पर घसीट डाला.

यह दृश्य विचलित कर सकते है, अपनी जिम्मेदारी पर देखें 

इस घटना का पता तब चला जब रोहिणी जिले की कंझावल पुलिस को रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि कुतुबगढ़ की ओर जा रही ग्रे रंग की बलेनो कार एक महिला के शव को घसीटते हुए ले जा रही है. फोन करने वाले ने पुलिस को कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी बताया था.

सुबह करीब 4 बजे कंझावला पुलिस को एक और फोन आया जिसमें बताया गया कि महिला की नग्न लाश सड़क पर पड़ी है.

इसके बाद क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम को भी अपराध स्थल से नमूने एकत्र करने के लिए बुलाया गया था. शव को मंगोलपुरी के एसजीएम अस्पताल भेजा गया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार को ट्रेस कर जांच शुरू की. उन्होंने कार मालिक का पता लगाया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया.

इन लोगों की पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है. सभी आरोपी 25 से 27 वर्ष के है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!