छात्रा के ‘इंस्टाग्राम फ्रेंड’ ने उसके साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने POCSO के तहत दर्ज किया मामला

Molestation Rape Abuse Depositphotos_99752186_S (1) (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

गुरुग्राम | दिल्ली की एक छात्रा से उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने कथित तौर पर एक साल में कई बार दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

युवक (आरोपी शख्स) द्वारा कई बार ब्लैकमेल किए जाने और जान से मारने की धमकी देने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी.

छात्रा जो बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है ने बुधवार को दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा कि वह जुलाई 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुग्राम निवासी अभिषेक के संपर्क में आई थी. छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि अभिषेक ने उसे मिलने के लिए बुलाया. दोनों की पहली मुलाकात गुरुग्राम के एक पार्क में हुई थी.

छात्रा ने पुलिस को बताया, “सितंबर 2021 में हम फिर से मिले. इस बार एमजीएफ मॉल में मुलाकात हुई. वहां से वह मुझे डीएलएफ फेज 2 इलाके के एक गेस्ट हाउस ले गया. यहां उसने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. उसने कई मौकों पर मेरे साथ दुष्कर्म किया. आखिरकार, मैंने हिम्मत जुटाई और इस मामले को रिपोर्ट किया.”

छात्रा की इस शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं. वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!