“बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज ही दर्ज होगी FIR”: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को दी सूचना

Brij Bhushan Sharan Singh IANS (1)

कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (फोटो: आईएएनएस/अनुपम गौतम)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करेगी.

दिल्ली पुलिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमने प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है, हम इसे आज ही दर्ज करेंगे…

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!