दिल्ली में मुठभेड़ के बाद कश्मीर के 3 और पंजाब के 2 आतंकी गिरफ्तार

Arrest-IANS-J1_800x500

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | प्रतिबंधित संगठनों के साथ कथित संबंध रखने वाले 5 लोगों को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शकरपुर इलाके से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह पुलिस ने इसकी जानकारी दी। स्पेशल सेल के डीसीपी पी.एस. कुशवाहा ने कहा, “गिरफ्तार किए गए लोग किस ग्रुप से संबद्ध हैं, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।”

रिपोटरें में कहा गया है कि आतंकवादियों की गिरफ्तारी विशेष सेल के अधिकारियों के साथ मुठभेड़ के बाद हुई है। उनके कब्जे से हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियां बरामद की गई हैं।

शहर की सीमाओं पर चल रहे उग्र आंदोलन के बीच राजधानी में उनकी मौजूदगी के इरादे का पुलिस पता लगा रही है। इसे लेकर स्पेशल सेल की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!