राहुल गांधी समेत कई नेता लिए गए हिरासत में, क्या है कारण…..?, VIDEO

Rahul Gandhi during protest march against EC Aug 11 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं को हिरासत में ले लिया.  इनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष और शिवसेना के संजय राउत सहित अन्य नेता शामिल थे. ये सभी चुनाव आयोग आयोग के भवन की तरफ (ईसीआई) बढ़ रहे थे.

राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. ये सभी कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसद इस मार्च में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड फांद कर निकल गए जबकि दिल्ली पुलिस विपक्ष के सांसदों को आगे बढ़ने से रोक रही थी. इसके बाद पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में ले लिया.


The Hindi Post
error: Content is protected !!