तेज रफ्तार कार कहर बनकर लोगों पर टूटी, 2 की मौत, 3…

Accident Delhi Car (1)

पुलिस ने किया कार को जब्त (फोटो क्रेडिट : IANS)

The Hindi Post

नई दिल्ली | पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के 3:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया. पंखा रोड पर एक तेज रफ्तार कार कहर बन कर लोगों पर टूट पड़ी. अनियंत्रित कार साइकिल सवार को रौंदते हुए झुग्गी में जा घुसी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है. सभी घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पास की एक झुग्गी में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की चपेट में आए साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और उसे थाने लाया गया है.

 

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ या अन्य किसी कारण से.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार की तेज रफ्तार हादसे का मुख्य वजह हो सकती है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी जानकारी मिल सके.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!