कोर्ट ने मान ली सोनम वांगचुक की बात, दिया यह आदेश
सोनम वांगचुक की फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)
कोर्ट ने मान ली सोनम वांगचुक की बात, दिया यह आदेश, BIG NEWS
24 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो की याचिका पर सुनवाई करते हुए वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है.
चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने सफदरजंग अस्पताल में हुए सभी मेडिकल टेस्ट्स की रिपोर्ट मेदांता के डॉक्टरों को सौंपने का आदेश दिया हैं. साथ ही, मेदांता प्रबंधन को उनके इलाज के लिए डॉक्टरों का एक विशेष पैनल गठित करने का भी निर्देश दिया गया है.
केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस फैसले पर सहमति जताते हुए केवल एक शर्त रखी. उन्होंने कहा कि वांगचुक डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ जाकर खुद को अस्पताल से डिस्चार्ज न कराएं. इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने 21वें दिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था.
सुनवाई के दौरान वांगचुक की पत्नी गीतांजलि के वकील अखिल सिब्बल ने दलील दी कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि वांगचुक को उनकी मर्जी के खिलाफ सफदरजंग में रखा गया था. हाईकोर्ट के इस आदेश को वांगचुक और उनके समर्थकों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
