दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ‘शर्मनाक कांड’, स्क्रीन पर कई बार चली पोर्न, करना पड़ा यह काम….

Delhi High Court (1) (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ‘शर्मनाक कांड’, स्क्रीन पर कई बार चली पोर्न, करना पड़ा यह काम….

 

दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हो रही थी. मुख्य न्यायाधीश की पीठ के सामने कार्यवाही चल रही थी. इस दौरान अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर स्क्रीन पर अश्लील सामग्री चला (दिखा) दी. इसके कारण अदालती कार्यवाही में बार-बार बाधा आई.

अदालती कार्यवाही के दौरान यह बाधा कथित तौर पर कई बार आई. एक प्रतिभागी ने कथित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म तक अपनी पहुंच बना ली थी. उसने स्क्रीन पर अश्लील सामग्री साझा की और आपत्तिजनक संगीत भी बजाया. इस स्थिति के कारण अदालत प्रशासन को बार-बार सत्र स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

जब पहली बार बाधा आई तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को तुरंत रोक दिया गया. जब दोबारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग शुरू हुई तो वही व्यक्ति कथित तौर पर फिर से जुड़ गया. इस बार उसने म्यूजिक बजाया और कार्यवाही में खलल डाला.

इस घटना ने दिल्ली हाई कोर्ट के वर्चुअल सुनवाई सिस्टम की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. अब यह डर सता रहा है कि कोर्ट की साइबर सुरक्षा में सेंध लगाई गई है.

 

By IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!