दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका

Arvind Kejriwal IANS (1)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है.

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल की रिमांड पर सुनवाई होनी है. इस कारण यह याचिका वापस ले रहे है.

केजरीवाल को ED द्वारा गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया गया था. आम आदमी पार्टी के मुखिया को दिल्ली शराब नीति (Delhi Liquor Policy) में कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है.

आजाद भारत में यह पहली बार है कि किसी सेवारत मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!