कैब ड्राइवर ने छात्रा के सामने की बेहद गंदी हरकत, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही टैक्सी को भी किया जब्त

Girl Woman In Car Depositphotos_838758558_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

कैब ड्राइवर ने छात्रा के सामने की बेहद गंदी हरकत, पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही टैक्सी को भी किया जब्त

 

नई दिल्ली | दिल्ली के मौरिस नगर इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

एक 22 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि कैब चालक ने गाड़ी में उसके सामने अश्लील हरकतें कीं. उसने कथित तौर पर कैब में छात्रा के सामने हस्तमैथुन किया. पुलिस ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक ओम शंकर को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही, कैब को भी जब्त कर लिया गया है. पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बेंगलुरु की रहने वाली है और कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती है. उसने दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित अंबेडकर विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लिया है. दो महीने पहले वह मॉडल टाउन में किराए के फ्लैट में रहने आई थी.

सोमवार को विश्वविद्यालय जाने के लिए उसने ऐप के जरिए कैब बुक की. कैब चालक ने फोन कर उसे बुकिंग रद्द न करने को कहा क्योंकि वह कुछ देर में पहुंचने वाला था.

पीड़िता ने बताया कि कैब में बैठने तक चालक का व्यवहार सामान्य था. उसने पीड़िता को आगे की सीट पर बैठने को कहा. उसने मना कर दिया और पीछे बैठ गई. इसके बाद चालक ने अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू की दी.

पीड़िता के दक्षिण भारतीय होने का पता चलने पर आरोपी ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी. पीड़िता ने शोर मचाया. लेकिन चालक ने कैब नहीं रोकी. डीयू नॉर्थ कैंपस के पास कैब रुकने पर पीड़िता घबराई हालत में उतरकर भागी और अपने दोस्तों को सूचना दी. इसके बाद पीड़िता दोस्तों के साथ मौरिस नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 48 वर्षीय आरोपी को मलका गंज से गिरफ्तार कर लिया. फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने कैब की जांच कर सबूत जमा किए. पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!