7 घंटे फ्री फायर, 4 घंटे यूट्यूब, 11 घंटे मोबाइल चलाने के बाद पाइप पर लटकी मिली 10 साल के बच्चे की लाश, पास ही….

mobile adiction

सांकेतिक तस्वीर (फोटो : Meta AI)

The Hindi Post

7 घंटे फ्री फायर, 4 घंटे यूट्यूब, 11 घंटे मोबाइल चलाने के बाद पाइप पर लटकी मिली 10 साल के बच्चे की लाश, पास ही….

 

नांगलोई थाना क्षेत्र (दिल्ली)  में एक 10 वर्ष के बच्चे का शव लोहे के पाइप में चुन्नी से लटकता मिला. पुलिस इस घटना को आत्महत्या तो स्वजन इसे हत्या बता रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि बच्चा मोबाइल पर गेम खेलने की भयानक लत का शिकार था. मौके से जो मोबाइल मिला है, उसकी हिस्ट्री से पता चला है कि बच्चा 11 घंटे से मोबाइल देख रहा था.

इसमें उसने सात घंटे फ्री फायर गेम खेला और चार घंटा यूट्यूब पर सक्रिय रहा. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सैयद नांगलोई स्थित निगम विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चा अपने माता पिता के साथ अंबिका विहार कॉलोनी में टीन शेड के मकान में रहता था. माता-पिता दोनों कामकाजी हैं.

बच्चे का बड़ा भाई आगरा में आवासीय विद्यालय में पढ़ता है. पिता ने बताया कि उनके बेटे की आयु अभी 10 वर्ष पूरी होने वाली थी. पढ़ाई लिखाई में वह ठीक था.

घटना वाले दिन यानी 31 जुलाई को तेज वर्षा के कारण बच्चा स्कूल नहीं गया था. मां सुबह करीब साढ़े सात बजे काम पर निकल गई थी. पिता भी करीब नौ बजे काम पर निकल गए.

इसके बाद बच्चा अपने घर में अकेला था. बच्चे के पिता ने बताया कि जब वह शाम छह बजे काम से लौटे तो पाया कि घर के बाहर लोग जुटे हैं. पता चला कि उनके बेटे का शव फंदे से लटक रहा है. पास ही मोबाइल था, जिसपर गेम चल रहा था.

 पिता का कहना है कि उनके बेटे की किसी ने हत्या की है और इसे आत्महत्या का रूप दिया है. उनके मुताबिक करीब 10 फीट की ऊंचाई पर फंदा था. बच्चा वहां तक पहुंच ही नहीं सकता था.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!