रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हुआ कोरोना
डिफेन्स मिनिस्टर राजनाथ सिंह (फाइल फोटो/आईएएनएस)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए है। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने अपने को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, “मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मुझे हल्के लक्षण है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपना टेस्ट कराएं।”
I have tested positive for Corona today with mild symptoms. I am under home quarantine. I request everyone who have recently come in my contact to isolate themselves and get tested.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 10, 2022
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,79,723 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन से 12.5 प्रतिशत ज्यादा है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को साझा किए। मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में 146 लोगों की मौत हुई, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,83,936 हो गई है।
रविवार को कोरोना के 159,632 नए मामले रिपोर्ट हुए थे।
कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 7,23,619 हो गए हैं, जिससे देश में कुल पॉजिटिव मामलों की दर 1.66 प्रतिशत हो गई है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
