12 राज्यों में SIR अपडेट की समय-सीमा बढ़ाई गई…, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल

SIR SIR (1)
The Hindi Post

12 राज्यों में SIR अपडेट की समय-सीमा बढ़ाई गई…, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल

 

कोलकाता 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीख चुनाव आयोग ने बढ़ा दी है. इसे लेकर चुनाव आयोग ने रविवार को नोटिफिकेशन जारी किया.

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एसआईआर की समय सीमा सात दिन बढ़ा दी है. अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी. पहले के शेड्यूल के मुताबिक, वोटरों के एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने और उन्हें डिजिटाइज करने का काम 4 दिसंबर तक किया जाना था.

पोलिंग स्टेशनों को ठीक करने या फिर से व्यवस्थित करने की तारीख 11 दिसंबर तय की गई है.

वही ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल के पब्लिकेशन की आखिरी तारीख 9 दिसंबर थी जिसे अब बढ़ाकर 16 दिसंबर कर दिया गया है.

नए शेड्यूल के मुताबिक, दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर, 2025 से 15 जनवरी, 2026 के बीच दर्ज की जा सकेंगी.

नोटिस फेस की तारीखें — जिसमें मतदाता गणना फॉर्म जारी करना, उनकी सुनवाई, सत्यापन, निर्णय लेना और दावों व आपत्तियों का निपटारा शामिल है — अब 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच तय की गई हैं.

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए चुनाव आयोग से अनुमति प्राप्त करने की नई तिथि 10 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है.

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की नई तारीख 14 फरवरी है, जो पहले 7 फरवरी तय की गई थी.

बता दे कि शुरू से ही विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग पर जल्दबाजी में एसआईआर कराने का आरोप लगा रही हैं. इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस भी चुनाव आयोग के खिलाफ है.

इस मामले पर राजनीतिक पार्टियों की तरफ से अभी बयान आना बाकी है. हालांकि, पश्चिम बंगाल टीएमी के एक सदस्य ने नाम न बताने की सख्त शर्त पर कहा कि सात दिन का एक्सटेंशन सिर्फ दिखावा है. उन्होंने कहा, “इस मामले में कोई भी ऑफिशियल बयान या तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या हमारी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी देंगे.”

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!