UP: जेल में दो कैदियों के शव पड़ से लटके मिले

dead_800x500

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

सुल्तानपुर | उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला जेल परिसर में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी. यहां दो कैदी एक पेड़ से लटके मिले. इस घटना से जेल में हड़कंप है.

मृतक कैदियों की पहचान करिया पासी और मनोज के रूप में हुई है. दोनों हत्या के आरोप में जेल में बंद थे और दोनों अमेठी जिले के रहने वाले थे.

घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर और एसपी सोमेन बर्मा जेल पहुंचे.

जांच में सहायता के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया.

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य कैदियों से पूछताछ की जा रही है.

राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!