SBI में दिनदहाड़े डकैती, 21.04 करोड़ रुपये की नकदी और सोने के आभूषण …..
SBI में दिनदहाड़े डकैती, 21.04 करोड़ रुपये की नकदी और सोने के आभूषण …..
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में दिनदहाड़े डकैती पड़ी है. डकैतों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को निशाना बनाया है. शुरूआती जांच के अनुसार, बदमाश एक करोड़ नकद और 20 किलो सोना लूटकर बैंक से फरार हो गए हैं. पुलिस के अनुसार, तीन हथियारबंद डकैतों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया. लूट की रकम कितनी है इसके बारे में बैंक ने अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि बैंक में डकैती डालने वाले लोग पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की ओर भाग निकले हैं. पुलिस ने कहा कि बदमाशों ने बैंक में घुसने के बाद कर्मचारियों और ग्राहकों को देशी तमंचा दिखाकर डराया धमकाया और फिर नकदी और सोने को बैग में भरकर फरार हो गए. डकैतों की तलाश के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
पुलिस ने यह भी बताया कि एक बदमाश जिसने मास्क पहना हुआ था, बैंक में घुसा और वहीं रुककर अपने अन्य साथियों का इंतजार करने लगा. ऐसी आशंका है कि वह कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा के रेकी कर रहा था. शाम 6 बजे बदमाशों का एक गिरोह बैंक में घुसा जबकि उनके दो अन्य साथी बाहर निगरानी करते रहे. बदमाशों ने सबसे पहले कर्मचारियों और ग्राहकों के हाथ-पैर बांधे और फिर डकैती की घटना को अंजाम दिया. ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपियों की उम्र 20-30 साल के बीच है.
इस घटना का कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संज्ञान लिया है और पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि दोबारा ऐसी वारदात की पुनरावृत्ति न हो.
Hindi Post Web Desk
(Inputs: IANS)
