बेटी ने मां को बेरहमी से पीटा, दांतों से काटा, बाल नोचे, थप्पड़ बरसाए……, वीडियो आया सामने
फोटो वीडियो से ली गई है
हरियाणा के हिसार से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवती महिला से मारपीट कर रही है.
आपको बता दे कि दोनों रिश्ते में मां-बेटी है.
वीडियो में बेटी मां को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है. वह कभी मां के बाल नोचती है तो कभी दांतों से काटती है. इससे मां दर्द से तड़प उठती है. वह बेटी से रहम की भीख मांगती नजर आ रही है लेकिन बेटी पर कोई असर होता नहीं दिख रहा. यह मामला हिसार के आजाद नगर स्थित साकेत कॉलोनी का है.
#WATCH | Hisar, Haryana: Inspector Sadhu Ram, Azad Nagar Police Station SHO says, "We received complaint from one Amardeep Singh that his sister holds their mother captive, beats her up and verbally abuses her; she is also issuing life threats. We have registered a case in this… pic.twitter.com/LFDDHHfYSJ
— ANI (@ANI) March 2, 2025
पुलिस ने पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है. आजाद नगर थाना प्रभारी साधु राम ने बताया, “हमारे पास अमरदीप सिंह की शिकायत आई थी कि मेरी बहन मेरी माता के साथ नाजायज तौर पर मारपीट कर रही है, उनको बंधक बना कर गाली गलौज कर रही है और जान से मारने की धमकी दे रही है. इस संबंध में हमें शिकायत मिली है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और आगे हम नियम अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं.”
पुलिस ने आगे बताया कि मुकदमा बीएनएस की धारा 115 127(2), 296, 351(3) और माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम की धारा 24 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी बेटी की पुलिस तलाश कर रही है.
दांतों से काटा, बाल नोचे, थप्पड़ बरसाए…प्रोपर्टी के लिए बेटी बनी हैवान#haryana | #hisar | #viralvideo pic.twitter.com/1lNJp69caU
— NDTV India (@ndtvindia) March 2, 2025
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
