बाड़मेर में दलित महिला के साथ रेप के बाद उसको जलाया गया, अस्पताल में तोड़ा दम

Rape

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार को एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उन्हें आग लगा दी गई.

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, महिला को इलाज के लिए जोधपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स का नाम शकूर हैं.

पचपदरा थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि कथित घटना गुरुवार को हुई थी. उन्होंने कहा कि शकूर ने महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया और फिर उसने महिला पर कोई रासायनिक पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी.

पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पीड़िता के घर के पास ही रहता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शकूर के खिलाफ आईपीसी की धारा 450, 376, 326 और बाद में 302 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!