टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन

Cyrus Mistry

सायरस मिस्त्री (फाइल फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

मुंबई | टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में रविवार दोपहर को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुंबई के पास पालघर में यह हादसा हुआ।

सड़क हादसे के बाद साइरस मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एनसीपी एमपी सुप्रिया सुले ने मिस्त्री के निधन पर गहरा शोक जताया है।

‘बहुत खराब समाचार, मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। विश्वास नहीं हो रहा है।’

‘रेस्ट इन पीस साइरस’, सुले ने एक ट्वीट में कहा।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!