हैवानियत की हद्द पार: पहले पालतू कुत्ते को बेहरमी से पीटा फिर लगा दी फांसी
महाराष्ट्र के पुणे से एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में पालतू कुत्ते से क्रूरता देखने को मिली है.
पुणे के एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपने पालतू कुत्ते को पहले बेहरमी से मारा और फिर उसे फांसी पर लटका दिया. यह दुखद खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सामने आई है.
एक पोस्ट के मुताबिक, ओमकार जगताप नाम के शख्स ने खुद के पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा. बाद में उसे फांसी पर लटका दिया जिससे उसकी मौत हो गई. मामले को Street Dogs Of Bombay ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
फाउंडेशन ने खुलासा किया कि उनके पास एक फोन कॉल आया था जिसमें एक डॉग (जिसको मार दिया गया) को ले जाने के लिए हमसे कहा गया. उन्होंने कहा कि अगर जल्दी इसे (डॉग) नहीं ले जाओगे तो इसे मार डालेंगे. हमने उन्हें (जिस परिवार में डॉग पला था) कहा कि हमे कुछ समय दे और डॉग को नुकसान न पहुंचाए पर आधे घंटे बाद उन्होंने डॉग को बेहरमी से मार दिया था.
Street Dogs Of Bombay के अनुसार, पौड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पदमिनी पीटर स्टंप की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गई है.
View this post on Instagram
घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने भी मामले पर संज्ञान लिया. उन्होंने पुणे पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “मैंने अभी-अभी पुणे में एक कुत्ते को उसके मालिक के परिवार द्वारा फांसी पर लटकाए जाने की एक बहुत ही विचलित तस्वीर देखी. मैं यह देखकर हैरान हूं कि इंसान इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकता हैं. चुनाव और ड्यूटी के अन्य तनावों से परे मैं पुणे पुलिस से इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करता हूं. यह अमानवीय है. पालतू जानवर भी परिवार के सदस्य होते हैं.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
