दांव पर इस युवा क्रिकेटर की जिंदगी ! दोनों किडनियां फेल, ट्रांसप्लांट ही आख़िरी उम्मीद लेकिन…..
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
दांव पर इस युवा क्रिकेटर की जिंदगी ! दोनों किडनियां फेल, ट्रांसप्लांट ही आख़िरी उम्मीद लेकिन…..
क्रिकेट की पिच पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को छकाने वाले लेग स्पिनर आकाश बिस्वास के सामने आज जिंदगी ने सबसे कठिन ‘गूगली’ डाली है. बंगाल क्रिकेट का यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी क्रॉनिक किडनी डिजीज की अंतिम अवस्था में है. डॉक्टरों के अनुसार, आकाश की दोनों किडनियां पूरी तरह जवाब दे चुकी हैं और अब केवल किडनी ट्रांसप्लांट ही उन्हें नई जिंदगी दे सकता है.
आर्थिक तंगी बनी दीवार
कालीघाट स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेलने वाले आकाश के लिए राहत की बात सिर्फ इतनी है कि उनकी मां की किडनी उनसे मैच कर गई है. मां ने अपने लाल को जीवनदान देने के लिए तैयार है लेकिन सर्जरी और इलाज का आसमान छूता खर्च इस साधारण परिवार के लिए किसी पहाड़ जैसा है.

लक्ष्मी रतन शुक्ला ने बढ़ाया हाथ, सीएम ममता बनर्जी से अपील
बंगाल के कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला इस संकट की घड़ी में आकाश की ढाल बनकर खड़े हुए हैं. उन्होंने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप और सरकारी मदद की अपील की है. शुक्ला ने कहा, “आकाश एक फाइटर है और उसने हमेशा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. आज उसे हमारी जरूरत है. यह सिर्फ एक क्रिकेटर को बचाने की बात नहीं है, बल्कि एक अनमोल जीवन को बचाने की पुकार है.”
View this post on Instagram
क्रिकेट जगत से मदद की उम्मीद
आकाश न केवल एक बेहतरीन लेग स्पिनर हैं, बल्कि निचले क्रम में एक भरोसेमंद बल्लेबाज भी है. क्लब के अधिकारियों और साथी खिलाड़ियों ने भी प्रशासन और समाज के संपन्न लोगों से अपील की है कि वे आगे आएं ताकि इस युवा खिलाड़ी के सपनों को टूटने से बचाया जा सके.
