कानपुर में कोरोना से बचाने वाली देशी और विदेशी वैक्सीन का ट्रायल शुरू

Vaccine pexels-nataliya-vaitkevich-5863269 (1)

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

कानपुर: कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन के सेकेंड और फाइनल स्टेज के ट्रॉयल शुरू हो गए है। शनिवार को 30 वालंटियर्स को वैक्सीन लगाई गई। इसमे 17 वालंटियर्स को शहर के प्रखर हॉस्पिटल में देसी वैक्सीन – कोवासिन लगी। वही मेडिकल कॉलेज में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक 13 वालंटियर्स को लगाई गई।

वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव वालंटियर्स पर फौरी तौर पर देखने को नही मिला। हालांकि वालंटियर्स पर इसके प्रभाव पर स्टडी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देसी कोरोना वैक्सीन की प्रखर हॉस्पिटल में अंतिम चरण की ट्रायल को रही है, वही रूसी वैक्सीन की ट्रायल अभी अपने सेकंड स्टेज में है।

सूत्रों ने हिंदी पोस्ट को पुष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 13 वालंटियर्स को वैक्सीन लगी, वही प्रखर हॉस्पिटल में 17 लोगो को वैक्सीन का पहला डोज़ दिया गया।

मेडिकल एक्सपर्ट्स अब आने वाले दिनों में यह देखेगे कि वालंटियर्स के शरीर में एंटीबाडीज बनी या नही।


The Hindi Post
error: Content is protected !!