कोर्ट ने दिया पूर्व सांसद जया प्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश, जानिए क्या है मामला

Jaya Prada

Photo: Social Media

The Hindi Post

पूर्व सांसद जया प्रदा की मुश्किलें बढ़ गई है. उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्‍लंघन के केस में पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. यह पांचवीं बार है जब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है.

उनके दोनों जमानतियों को भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया हैं. रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने जया प्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.

अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी. कोर्ट से गैर हाजिर रहने की वजह से इस मामले में जया प्रदा का बयान नहीं दर्ज हो पाया है.

बता दे कि 11 दिसंबर को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई के दौरान जया प्रदा का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया. अधिवक्‍ता संदीप सक्‍सेना ने बताया कि जया प्रदा के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं परन्तु वह अदालत में नहीं आई.

उन्होंने कहा कि जया प्रदा की तरफ से अधिवक्ता ने वारंट वापस लेने के लिए अदालत में आवेदन दिया था जिसे बहस के बाद कोर्ट ने खारिज कर दिया. उनके दोनों जमानतियों को भी गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा अब तक जया प्रदा के खिलाफ पांच बार गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!