गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद: दिन के उजाले में महिला सिपाही से मारपीट, थप्पड़ मारे, नाली के पास गिराया, वीडियो आया सामने

Muradabad (1)
The Hindi Post

यूपी के मुरादाबाद में एक महिला कांस्टेबल से मारपीट की गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जा रही है. पीछे से एक बाइक सवार आता है. वो महिला से कुछ बात करता है. इसके बाद अचानक मारपीट करना शुरू करता है.

मारपीट करते-करते वो महिला को सड़क की दूसरी ओर घसीट ले जाता है. वो यही नहीं रुकता. युवक महिला को गिरा देता है. महिला ऐसी जगह गिरती है जहां नाली है. इस दौरान, लोग इक्कठा हो जाते है. वो बीच-बचाव करते है. इसके बाद हमलावर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो जाता है.

मारपीट और बदसलूकी की यह घटना 30 नवंबर की दोपहर तीन बजे की है. पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद और महिला सिपाही द्वारा शिकायत देने पर मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में एसपी सिटी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने बताया, “कल एक शिकायत SHO सिविल लाइन्स को मिली. इसमें एक लेडी कांस्टेबल जो पुलिस लाइन में तैनात है ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने तहरीर दी है.”

एसपी सिटी ने आगे बताया कि महिला कांस्टेबल ने कहा कि जब वह अपने आवास जा रही थी तो कुछ लोगों ने उनको रोक कर उसने मारपीट और अभद्रता की. हमने इस मामले में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है. हमने लेडी कांस्टेबल की मेडिकल जांच भी करवा दी है. जो लोग इस मामले में आरोपी है हम उनको गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ करेंगे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!