भारत के सबसे लंबे कद वाले शख्स ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, फोटो हुई वायरल
यह फोटो समाजवादी पार्टी द्वारा ट्विटर और फेसबुक पर साझा की गई है
उत्तर प्रदेश में अगले महीने से चुनाव है. ऐसे समय पर सियासी दलो में नेताओ का आना और जाना लगा हुआ है. अब इसी कड़ी में भारत के सबसे लंबे शख्स ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. इनका नाम है धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और यह 46 वर्ष के है. धर्मेन्द्र देश के सबसे लंबे शख्स है. इनकी लंबाई 8 फुट 2 इंच है.
समाजवादी पार्टी के अनुसार, धर्मेन्द्र अखिलेश यादव से खासे प्रभावित है और उनके नेतृत्व में आस्था रखते है.
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से धर्मेंद्र की फोटो साझा की है. इस तस्वीर में पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अन्य नेतागण दिख रहे है.
समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।https://t.co/JUSa85GaNO pic.twitter.com/mWIcv50LbJ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 22, 2022
इस तस्वीर को साझा करते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखा कि, “समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी. श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (46 वर्ष) भारत के सबसे लम्बे कद 8 फुट 2 इंच के है. इस अवसर पर प्रतापगढ़ के श्री सौरभ सिंह भी उपस्थित थे.”
लंबे कद की वजह से धर्मेंद्र हमेशा सुर्खियों में रहे है. उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है.
धर्मेंद्र की फोटो ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट होने के बाद वायरल हो गई है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
