जज के तबादले पर भड़के वकील, किया प्रदर्शन, इन्होंने दिया था एएसपी अनुज चौधरी के खिलाफ FIR का आदेश

ANUJ CHOUDHARY (1)

CJM विभांशु सुधीर के तबादले के खिलाफ संभल जिला न्यायालय में नारेबाजी करते अधिवक्ता / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

जज के तबादले पर भड़के वकील, किया प्रदर्शन, इन्होंने दिया था एएसपी अनुज चौधरी के खिलाफ FIR का आदेश

 

संभल हिंसा मामले में एफआईआर का आदेश देने वाले सीजेएम विभांशु सुधीर का तबादला, वकीलों में रोष

यूपी के संभल में हिंसा हुई थी. इस मामले में तत्कालीन सीओ (अब एएसपी) अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया था. यह आदेश चंदौसी के पूर्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर ने दिया था. इसके कुछ दिनों बाद उनका ट्रांसफर हो गया. उन्हें सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है. हाईकोर्ट ने उनके स्थान पर सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी) आदित्य सिंह को सीजेएम चंदौसी नियुक्त किया है.

सीजेएम विभांशु सुधीर के ट्रांसफर हो जाने से अधिवक्ता भड़क गए है. उन्होंने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की. अधिवक्ताओं ने स्थानांतरण के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीजेएम विभांशु सुधीर द्वारा न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और सक्रियता दिखाई जा रही थी. उनका यह कहना है कि स्थानांतरण शासन का विषय है पर इस निर्णय पर पुनर्विचार होना चाहिए.

आपको बता दे कि कुल आठ न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. इनमें विभांशु सुधीर का भी नाम शामिल है.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post
error: Content is protected !!