लिफ्ट में कुत्ते के जाने पर हुआ विवाद, महिला ने रिटायर्ड IAS अधिकारी का फोन छीन कर फेंका तो उन्होंने उसे मारे थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा | यूपी के नोएडा जिले में कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों से लोग डरे और घबराए हुए हैं और लोगों और पेट ओनर के बीच नोकझोंक होने के कई वीडियो अलग-अलग समय पर सामने आते रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है नोएडा की एक हाई राइज सोसाइटी से. इसमें लिफ्ट के अंदर कुत्ते को ले जाने को लेकर बवाल हुआ. पेट ओनर महिला और एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर के बीच कहासनी के बाद नौबत हाथापाई पर पहुंच गई. महिला ने आईएएस का फोन फेंका तो आईएएस ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
हंगामा की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को संभाला. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Here it is again; #noida and the dog issue.
You can see clearly, that the lady started to get physical, but the news headline says “A retired IAS officer slapped a girl in an elevator”pic.twitter.com/aBqGF6M0Mk
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) October 31, 2023
यह मामला कोतवाली 39 क्षेत्र का है. यह घटना पार्क लॉरिएट सोसाइटी सेक्टर-108 की है. यहां रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आरपी गुप्ता ने महिला को डॉग को साथ लेकर लिफ्ट में जाने से रोका. जब महिला लिफ्ट से बाहर नहीं निकली, तो आरपी गुप्ता ने विरोध किया. इसके बाद पूर्व आईएएस अधिकारी ने महिला का वीडियो बनाने के लिए फोन निकाला.
इस पर महिला ने गुप्ता का फोन छीन कर लिफ्ट के बाहर फेंक दिया. इससे पूर्व आईएएस अधिकारी गुस्से में आ गए और उन्होंने महिला को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद महिला के पति ने भी आरपी गुप्ता के साथ हाथापाई की. इस घटना की सूचना के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस और एसीपी रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली. इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है. दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
आईएएनएस
