मध्य प्रदेश में भाजपा की बढ़त में लगातार इजाफा

BJP (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. शुरुआती तौर पर भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है.

भाजपा को जहां 143 सीट पर बढ़त है तो कांग्रेस 84 सीटों पर आगे चल रही है.

राज्य में विधानसभा की 230 सीटें हैं. उन सभी पर मतगणना का दौर जारी है. पहले पोस्टल बैलेट की गणना हुई और उसके बाद ईवीएम खुलने का सिलसिला शुरू हुआ.

शुरुआती तौर पर जो रुझान चुनाव आयोग की तरफ से आए हैं, उनमें भाजपा लगातार बढ़त बनाए जा रही है. भाजपा जहां 143 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस को 84 सीटों पर बढ़त है. वहीं दो पर अन्य आगे चल रहे हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!