कांग्रेस की महिला विधायक का बयान – “हमारे राहुल जी को लड़की की कमी नहीं है, 50 साल की बूढ़ी को क्यों फ्लाइंग किस देंगे”

Rahul Gandhi 5 (2) (1)

File Photo | IANS

The Hindi Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लोक सभा में फ्लाइंग किस देने का आरोप लगा है. राहुल पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फ्लाइंग किस दिया. इसकी लिखित शिकायत 22 भाजपा सांसदों ने लोक सभा स्पीकर ओम बिरला से की है. उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

अब इस मामले में कांग्रेस की महिला विधायक नीतू सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी बीजेपी भर्त्सना कर रही है. बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा, “हमारे राहुल जी को लड़की की कमी नहीं है. अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे. यह सब आरोप निराधार है?”

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के इस बयान को शर्मनाक बताया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!