बीजेपी के गढ़ पुणे में कांग्रेस का तूफान

Ravindra Dhangekar Wins In Pune Congress

Photo: IANS

The Hindi Post

पुणे | कांग्रेस-महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार – रवींद्र धांगेकर ने गुरुवार को कस्बापेठ विधानसभा सीट जीत ली. उन्होंने भाजपा के हेमंत रसाने को हराया. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी पिछले 27 साल से काबिज थी.

धांगेकर की जीत को भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. यह सीट लगभग तीन दशकों से भाजपा की सुरक्षित सीट रही है.

फाइनल टैली के मुताबिक, धांगेकर को 73,284 वोट मिले, जबकि रसाने को 62,244 वोट मिले.

चिंचवाड़ में भाजपा उम्मीदवार अश्विनी एल. जगताप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एमवीए के प्रतिद्वंद्वी विट्ठल ‘नाना’ केट और शिवसेना (यूबीटी) के बागी राहुल कलाटे से काफी अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!